लातेहार, मई 14 -- चंदवा,प्रतिनिधि। भीषण गर्मी से लोगों के आम-जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मंगलवार को चंदवा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि लोगों को गर्मी का अहसास 40 डिग्री तापमान से ज्यादा लगा। सुबह आठ बजे के बाद से ही लोगों का घर से बाहर निकलना दुभर होने लगा है। दोपहर के वक्त शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन भी बहुत कम देखा जाने लगा है। आवश्यक कार्य हेतु ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है, गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग गन्ने का जूस,आम का जूस, नींबू पानी, आइसक्रीम आदि की बिक्री बढ़ गयी है। दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। अधिकतर कुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.