कोडरमा, जनवरी 10 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर चंदवारा में शनिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। मंच संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदवारा स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है, जबकि यहां अभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी का अभाव है। ट्रामा सेंट्रर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी एंबुलेंस की आवश्यकता है, जिससे मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। वहीं विधायक ने आश्वासन दिया कि एक एंबुलेंस दी जाएगी व स्वास्थ्यकर्मियों की पूर्ति के लिए विभागीय मंत्री से बात की जायेगी। मेले में 14 प्रकार के स्टॉल बनाए गए हैं। इसमें आंख जांच, महिलाओं व किशोरियों का गर्भाश्य के लिए कैंसर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.