कोडरमा, जून 21 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। थानान्तर्गत चंदवारा बजरंगबली चौक के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मो. सद्दाम(पिता उस्मान मियां, ग्राम पथलगड्डा निवासी ) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार घायल अपने घर पथलगड्डा लौट रहा था। इसी दौरान उक्त घटना घटी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...