कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा पुलिस ने बुधवार को भुइयां टोली (चांदनी तालाब के समीप) स्थित एक मकान में संचालित नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री मुर्गी फार्म के नाम पर चलाई जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि महुंगाय गांव के आसपास अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनायी जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बुधवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक पुराने मकान में चल रही मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। भारी मात्रा में शराब बनाने के सामान और रैपर बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली अंग्रेजी शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त के...