कोडरमा, फरवरी 10 -- चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां स्थित कपूरी होटल के समीप सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.