कोडरमा, फरवरी 13 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि चंदवारा प्रखंड में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। विभिन्न शिवालयों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और आकर्षक विद्युत सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंदिर परिसरों में विशेष रोशनी और फूलों से सजावट की जा रही है। प्रखंड के प्रमुख शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। सुबह से ही श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करेंगे। प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दुमुहानी शिव मंदिर पूतो समेत चंदवारा बाजार स्थित शिव मंदिर, चंदवारा थाना के बगल के शिव मंदिर व पुलिस लाईन स्थित शिव मंदिर अन्य शिवालयों में रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। वहीं कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव विवाह कार्यक्रम की भी तैयारी चल...