कोडरमा, फरवरी 8 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड में सालों से बंद आधार सेवा केंद्र की सुविधा एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार से प्रखंड मुख्यालय में इसकी सुविधा शुरू हो गई है। बता दें कि चंदवारा प्रखंड मुख्यालय समेत सभी पंचायत सचिवालयों में कुछ सालों से आधार सेवा कार्य बंद था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें झुमरी तिलैया शहर में आना पड़ता है। साथ हीं यह सुविधा कुछ गिने चुने बैंक व स्थान तक हीं सीमित था, जहां आधार बनवाने व सुधार के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी होती है। लेकिन अब यह सुविधा प्रखंड मुख्यालय में पुन: बहाल होने से अब लोगों को इसके लिए अब दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.