मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल के एप्रोच पथ निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अर्जित भूमि के रैयतों को जल्द ही बकाया राशि मुआवजा स्वरूप भुगतान कर दी जाएगी। मुख्यालय की ओर से पुल निर्माण विभाग को 32 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया गया है। उक्त राशि जिला भू-अर्जन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी, ताकि रैयतों को भुगतान किया जा सके, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण राशि हस्तांतरित नहीं हो पा रही है। विभाग की वरीय परियोजना अभियंता ने जिल भू-अर्जन पदाधिकारी को इससे अवगत कराया है। उन्होंने दूसरे आईडी और आइएफएससी कोड से जुड़े खता की विवरणी देने को कहा है। विदित हो कि एप्रोच पथ निर्माण को भू-अर्जन विभाग की ओर से 58 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था, जिसमें से 26 करोड़ का पूर्व में आवंटन हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.