चतरा, फरवरी 11 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगवां मोहल्ला में बुधवार को चंद्रवंशी समाज की एक बैठक जिला अध्यक्ष बिहारी राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के विभिन्न प्रत्याशियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुदेश कुमार उर्फ फंटूश कुमार को समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सुदेश कुमार पूर्व में चतरा नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और उन्हें जनसमस्याओं का अनुभव है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर का समुचित विकास संभव है। इस अवसर पर सुदेश कुमार ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर परिषद क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का प्राथमिकता ...