लोहरदगा, नवम्बर 5 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के चंदलासो गांव में केंद्रीय कीर्तन मंडली के तत्वाधान में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन मंगलवार को संपन्न हो गया। अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत मुख्य यजमान अखिलेश सिंह, धर्मपत्नी सरिता देवी ने गौरी गणेश पूजन एवं संकल्प के साथ किया। केंद्रीय कीर्तन समिति और चंदलासो कीर्तन ने कीर्तन की शुरुआत की। आसपास के गांवो की कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर अखंड हरी कीर्तन को निरंतर जारी रखा। इस मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव, केंद्रीय कीर्तन मंडली अध्यक्ष मनोज महतो, सचिव प्रदीप महतो, कोषाध्यक्ष सुरेश गिरी, संरक्षक शिवनारायण सिंह, कीर्तन प्रभारी राधेश्याम यादव, संजय कुमार, मधुसूदन सिंह, चंद्रदीप सिंह, राजेश सिंह, कृष्ण महतो, देवचरण महतो, धनकेश्वर सहाय, नंदकिशोर यादव, रामचरित्र यादव, गोविंद साह...