बागपत, जनवरी 4 -- श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर बरनावा मे रविवार को अतिश्यकारी चंदप्रभ भगवान का मासिक मस्तकाभिषेक बड़ी धूमधाम के साथ भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया। जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। समिति अध्यक्ष जीवंधर कुमार जैन, अमित जैन, सुमित जैन दिल्ली के परिवार ने भगवान का महाभिषेक किया। सुनील जैन, सौरभ जैन, मयंक जैन ने भगवान के दायी ओर से शांतिधारा की। अरुण जैन, नीलम जैन ने महाआरती की। परिमार्जन का सौभाग्य जीवंधर जैन, शौर्य जैन ने प्राप्त किया। अनुष्ठान में शुभम जैन ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद नित्य एवं नैमित्तिक पूजन किया गया। श्री चंद्रप्रभ विधान में श्री जी को 72 अर्घ्य समर्पित किए गए है। विधानाचार्य पंडित अंकित शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन की उत्कृष्टता परोपकार से है। हम जब तक सही मायने में इस अर्थ को नहीं समझते,...