बलिया, मार्च 23 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के मानगढ़ निवासी चंदन हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो भाईयों समेत पांच के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक बिहार के छपरा का रहने वाला है जो मानगढ़ के आरोपियों का रिस्तेदार है। चार दिनों से गायब चंदन बिंद का शव शनिवार को गांव के सीवान में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। इस मामले में उसके पिता श्याम बिहारी प्रसाद ने 19 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराया था। पुलिस तहरीर के आधार पर मानगढ़ निवासी सुरेंद्र यादव, उसके भाई श्रीभगवान यादव, बलि यादव, दीपक यादव व छपरा (बिहार) के सारण थाना क्षेत्र के दहियांव निवासी रोहित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मानगढ़ गांव में रविवार को रेवती पुलिस के साथ ही बैरिया एसओ राकेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.