पटना, जनवरी 21 -- चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच आरोपितों पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-2 की अदालत में स्पीडी ट्रायल शुरू हो गया है। कोर्ट ने आरोपितों तौशिफ रजा उर्फ बादशाह, नीशू खान उर्फ हसन खान, विजयकांत पांडेय उर्फ धनू उर्फ रुद्रा पांडेय, भीम कुमार और हरीश कुमार पर हत्या का आरोप तय कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने इस कांड के अभियोजन गवाह को पेश करने का निर्देश दिया है। लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच आरोपितों पर स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। सभी आरोपितों को बेऊर जेल से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपितों को उन पर लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया। सभी ने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने अभियोजन का गवाह पेश करने निर्देश दिया है। 18 जुलाई 2025 में गैंगवार में अपराधियो...