बक्सर, दिसम्बर 30 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नाथ बाबा मंदिर से चुराए गए चंदन के दूसरे पेड़ का हिस्सा मंगलवार को यमुना घाट से ही बरामद किया गया। हालांकि चोर अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। करीब दस दिनों पहले नाथ बाबा मंदिर में घुसे चोर चंदन के दो पेड़ काट कर ले गए थे। दूसरे पेड़ का आधा हिस्सा ही चोरों के हाथ लग पाया था। बीते रविवार की सुबह यमुना घाट से एक पेड़ की लकड़ी बरामद की गई थी। दो हिस्सों में बंटे पेड़ की लकड़ियां गंगा किनारे फेंकी हुई थी। दूसरे पेड़ के गायब आधे हिस्से की तलाश जारी थी। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि वह भी वहीं है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरु की। काफी प्रयास के बाद मंगलवार की शाम दूसरे पेड़ का आधा हिस्सा गंगा नदी से बरामद किया गया। हालांकि चोर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। स...