प्रयागराज, सितम्बर 26 -- प्रयागराज। पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केंद्र एवं वन विज्ञान केंद्र, प्रयागराज की ओर से चंदन की व्यावसायिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। भारतीय कृषि और वानिकी क्षेत्र में चंदन की खेती को लेकर बढ़ते रुझान को देखते हुए किसानों को चंदन की खेती के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने बताया कि गैर-परंपरागत क्षेत्रों जैसे उत्तर प्रदेश में चंदन की खेती को बढ़ावा देने की व्यापक योजना बनाई गई है। इसमें किसानों के लिए चंदन उगाने और बिक्री को सुलभ कराने के प्रयास चल रहे हैं। केंद्र के आरंभिक अनुसंधान ने प्रदेश में चंदन की खेती को उपयुक्त पाया है। इससे एक स्थिर आय का स्रोत मिलता है और यह पर्यावरण को भी लाभ पहुँचाता है। विशेषज्ञ डॉ. दीपक गौड़ ने कहा कि चंदन सुगंधित तेल और औषधीय गुणों से भरपूर होता है, ...