सीतापुर, अक्टूबर 11 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख के पांडेय नगर में गुरुवार देर रात बदमाश घर के सामने लगा 30 वर्ष पुराना चंदन का पेड़ काट लिया। घर वालों की नींद खुली तो पकड़े जाने के डर से बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। बदमाशों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। तहरीर पर मिश्रिख पुलिस जांच कर रही है। पाण्डेयनगर निवासी शिवम त्रिपाठी के मुताबिक उनके घर के बाहर 30 वर्ष पुराना चंदन का एक पेड़ था। बुधवार देर रात बदमाशों ने पेड़ काट लिया। आहट सुनकर पिता जग गए। पिता बाहर निकले ही थे तभी चोर लकड़ी बटोरकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। गोली की आवाज सुन आसपास हड़कंप मच गया। शिवम त्रिपाठी का आरोप है कि आए दिन चोरी की घटनाएं होती हैं। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनके घर में चोरी न हो जाए। इंस्पेक्...