खगडि़या, अक्टूबर 9 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता चंदन कश्यप को बिहार राज्य उपभोक्ता संरक्षण के सदस्य बनाते जाने पर जिले के लोगों में खुशी है। बताया गया कि 3572 के आलोक में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत कश्यप को ये जिम्मेदारी दी गई है। बिहार राज्य उपभोक्ता संरक्षण समिति के सदस्य बनाते जाने पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, अशोक सिंह, झिकटिया सरपंच प्रतिनिधि राकेश यादव, घनपति राम, झिकटिया मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया, उपमुखिया शौकत आलम आदि ने बधाई दी है। चंदन कश्यप ने बिहार राज्य उपभोक्ता संरक्षण सदस्य बनाये जाने पर विभागीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.