मुंगेर, दिसम्बर 26 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर के लक्ष्मीपुर चंदनिया गांव में जापानी तकनीक से हो रही जैविक खेती ने क्षेत्र के किसानों में नई उम्मीद जगाई है। गुरुवार को चंदनिया गांव निवासी प्रवासी भारतीय अमिताभ सिंह के नेतृत्व में जापान से आए वैज्ञानिकों की टीम ने गांव पहुंचकर जैविक खेती के कार्यों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। इस टीम में जापानी वैज्ञानिक नाओकी योशिकावा एवं शीगोफूमी मतसुई शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तारापुर दीप रश्मि भी मौजूद रहीं। वैज्ञानिकों की टीम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ना और प्रखंड स्तर पर जैविक कृषि को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर टीम के राहुल गौतम, संतोष सिंह सहित स्थानीय किसान विपिन बिहारी सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा यादव, विज...