गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना गांव में ठंड से राहत पाने के दौरान गुरुवार को एक हादसा सामने आया है। आग तापते समय असावधानी के कारण गांव की एक वृद्ध महिला फूलमती देवी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजनों ने महिला को गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। बता दे की हाल के दिनों में ठंड बढ़ जाने के कारण गांव में लोग सुबह शाम अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। इसी क्रम में फूलमती देवी भी अपने घर के समीप आग ताप रही थीं। बताया जा रहा है कि आग के पास बैठने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे उसकी चपेट में आ गई। वृद्ध होने के कारण वे स्वयं को तुरंत संभाल नहीं सकीं, जिससे ...