बोकारो, अप्रैल 7 -- चंदनकियारी। चंदनकियारी में रामनवमी पर्व में भक्तों ने अखाड़ों, मंदिरों में पूजा अर्चना करायी। भगवान श्रीराम, बजरंगबली की पूजा अर्चना के बाद जयकारे के साथ भव्य शोभायात्रा निकली गई। बेलडीह बांध दुलाल शर्मा कमेटी, झरिया रोड युधिष्ठिर चौधरी, राजेश शर्मा कमेटी, गोकुल बांध कमेटी, चंदनकियारी चौक कमेटी व नीचे बाजार कमेटी की शोभायात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में भक्त जय श्रीराम, जय बजरंग बली के नारे लगाते हुए बीरखाम स्थित भवेश शर्मा, सचिदानंद शर्मा के आखाड़े पर पहुंचे। बजरंगबली का झंडा लहराते हुए जय श्रीराम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए चंदनकियारी चौक पहुंचे, जहां कई जगहों से पहुंचे श्री रामभक्त ने लाठी, तलवार का खेल प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.