शिमला, मार्च 2 -- हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन दुश्वारियां कम नहीं हुईं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन और हिमखंड गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच 4 मील के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौसम साफ होने के बावजूद पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया, जिससे भारी पत्थर और मलबा नीचे गुजर रही दो कारों पर गिर गया। गनीमत रही कि कारों में सवार यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली।मलबे की चपेट में आईं दो कारें रविवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। उस समय दिल्ली के आठ यात्री दो कारों (एचआर 51 सीएम 4413) और (डीएल 9सी बीएच 4270) में सफर कर रहे थे। वे मनाली से घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। जब वे 4 मील के पास पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.