आजमगढ़, अगस्त 5 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। चंडीगढ़ में अधेड़ की मौत से शहापुर गांव में मातम है। पेपर मिल में काम करते मसय रेलिंग से गिर कर अधेड़ की दो दिन पूर्व मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका शव घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 52 वर्षीय कामता यादव करीब 20 साल से चंडीगढ़ में एक पेपर मिल में काम करते थे। चंडीगढ़ में उनका निजी मकान है, साथ में पत्नी कौशल्या देवी, दो पुत्र राजू और विशाल भी रहते है। रविवार को कमाता यादव पेपर मिल में काम करने के लिए गए थे। मिल का निरीक्षण करते समय वे रेलिंग से नीचे गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कंपनी के प्रबंधक ने शव का पोस्टमार्टम कराए। इसके बाद शव को उनके घर भेज दिया। मंगलवार को उनका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। कामता के छोटे भाई श्रीराम यादव ने बताया कि अगले स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.