गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। बेंगलुरु के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक चैंपियनशिप में चंचल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह चैंपियनशिप 12 से 15 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों की शीर्ष महिला एथलीटों ने भाग लिया। 3000 मीटर स्टीपलचेज प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। गुरुग्राम जिले के खांडसा गांव की रहने वाली चंचल की इस उपलब्धि पर विधायक मुकेश शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवाओं को खेलों की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसके अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स गिरीराज यादव, डिप्टी डायरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.