हाजीपुर, फरवरी 11 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव बरियारपुर में घोड़े की दुलत्ती से हुए घायल महिला की मौत हो गई। मृतका वार्ड नंबर छह निवासी दीपनारायण राय के 55 वर्षीय पत्नी रेशमी देवी थी। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के घर के बगल में शनिवार को शादी था। उक्त शादी में घोड़ा भी आया था और देव पूजन के लिए सभी जा रहे थे। उसी समय घोड़ा भड़क गया और साईड से रेशमी देवी जा रही थी। घोड़ा ने पिछला पैर चला दिया, जिससे महिला को लग गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल होने पर परिजन उसे इलाज कराने के लिए महनार निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी सेहत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां रेशमी देवी की मौत हो गई। रेशमी देवी की...