जहानाबाद, सितम्बर 16 -- घोसी, निज संवाददाता जहानाबाद से घोसी के रास्ते नालंदा को लेकर जाने के क्रम में तेजस्वी यादव के स्वागत में घोसी मोड़ के समीप मंगलवार के शाम स्थानीय विधायक समेत सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के समर्थक जमे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। लेकिन तेजस्वी यादव अपने वैन से बाहर नहीं निकले। उनके द्वारा अंदर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया गया। इस दौरान नवयुवक तेजस्वी के एक झलक अपने को लेकर बेताब थे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों के कड़ी सुरक्षा के कारण तेजस्वी यादव के नजदीक कोई समर्थन ना पहुंचा। बाद में अधिकार यात्रा के वैन के गेट पर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गेट खोला और स्थानीय विधायक रामबली सिंह यादव वैन के अंदर जाकर उन्हें फूल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.