मऊ, जनवरी 29 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाईलैंड की महारानी चखनु सिनीनात वांगवजीरापकड़ी भारत-थाईलैंड मैत्री संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर भारत आई हुई हैं। बुधवार दोपहर उनका काफिला लुंबिनी के लिए वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे होते हुए निकला था। नगर में पहुंचने पर महारानी का काफिला मझवारा मोड़ स्थित एक होटल में लगभग एक घंटे रुका। इस दौरान महारानी अपने प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षाकर्मियों के साथ नगर में पैदल निकलीं। उनके प्रतिनिधिमंडल ने ठेले पर बिक रही जलेबी, केले और अन्य सामान की खरीदारी की। थाईलैंड की महारानी के शाही काफिले को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। कोतवाली पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क थी और हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। महारानी वाराणसी-गोरखपुर हाईवे से सोनौली होते हुए लुंबिनी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.