मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की घोसी स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड से संबद्ध गन्ना किसानों की पेराई व्यवस्था को अब दी किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, सठियांव में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस निर्णय से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अब उनके गन्ने की खरीद और भुगतान सठियांव मिल द्वारा किया जाएगा। इस जानकारी के बाद क्षेत्र के गन्ना किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है, वहीं किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसे किसानों के साथ अन्यायपूर्ण बताया है। घोसी मिल ने बीते 4 दिसंबर को 18 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ सत्र का शुभारंभ किया था। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भी मौजूद थे। मिल प्रबंधन के अनुसार, 17 फरवरी तक 71 क्रॉप डे में कुल 196 घंटे मिल बंद रही। इस अवधि में 17.34 लाख कु...