लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- शहर के इमली चौराहा से घोसियाना होकर महेवागंज को जोड़ने वाली सड़क घोसियाना में काफी जर्जर है। इसी सड़क से होकर मरघट का रास्ता है। कई साल से लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। डीएम ने एक सप्ताह पहले इस सड़क का निरीक्षण कर सड़क चौड़ीकरण व निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। स्टीमेट तैयार होने के बाद शनिवार को एसडीएम सदर ने यहां अतिक्रमण चिन्हित कराया। एसडीएम सदर ने टीम के साथ शनिवार को घोसियाना रोड चौड़ीकरण के द में आने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कराया। अतिक्रमण वाले हिस्से पर लाल निशान व चूना डाला गया। निर्देश दिया गया है कि अतिक्रमण खुद ही तोड़ लें। प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा तो इसका खर्च भी लिया जाएगा। प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ लोगों ने शनिवार को ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। किसी ने अपना छज्जा तोड़...