लखीमपुरखीरी, अगस्त 1 -- शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेज हो गया है। जंगल नम्बर-11 के घोसियाना गांव की तरफ शारदा नदी बढ़ रही है। इससे गांव वालों में दहशत है। दो घर पहले ही नदी में समा गए हैं। अब एक घर और नदी में समा गया है। नदी की जद में आए घरों को खाली कर लोग दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। शारदा नदी रुक-रुक कर कटान कर रही है। एक पक्का घर नदी में समा गया। कटान देखकर ग्रामीण परेशान हैं। हालांकि इस बार नदी में ज्यादा पानी न बढ़ने की वजह से लोगों को कुछ राहत है। फूलबेहड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगल नं 11 के घोसियाना गांव की तरफ शारदा नदी का रुख है। बीते दिनों पानी बढ़ने की वजह से नदी ने कटान कर दिया था। इससे दो लोगों के घर नदी में समा गए थे। कई दिनों से कटान कम था, लेकिन गुरुवार रात में नदी में पानी बढ़ गया इससे नदी ने कटान शुरू कर दिया। गांव म...