लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- शहर से घोसियाना गांव होकर महेवागंज को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण का काम महेवागंज में शुरू किया गया है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को अचानक पहुंचकर यहां चल रहे काम का निरीक्षण किया। सीडीओ ने अतिक्रमण हटाने और रोड पर आए बिजली के खंभे तुरंत हटाने का निर्देश दिया। नाली का निर्माण पर फोकस रखने की हिदायत अधिकारियों को दी। निरीक्षण को पहुंचे सीडीओ ने अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि बिजली के खंभो को शिफ्ट करने में जरा सी भी लापरवाही व देरी न की जाए। उन्होंने सड़क और नाली निर्माण की प्रगति को देखा और निर्माण समय पर पूरा करने को कहा। सीडीओ ने लोगों से भी कहा कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने पर आवागमन आसान होगा। इस दौरान एसडीएम सदर अश्वनी कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.