बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में महामंडलेश्वर श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य ने यज्ञ स्थल का किया निरीक्षण 9 दिवसीय महायज्ञ 28 से शुरू, की जाएगी सूर्य नारायण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा फोटो : सूर्य नारायण : पावापुरी के घोसरावां में महायज्ञ की तैयारी को लेकर यज्ञ स्थल का निरीक्षण करते महामंडलेश्वर श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के घोसरावां गांव में 28 अप्रैल से सूर्य नारायण महायज्ञ शुरू होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। महायज्ञ स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां आशापुरी मंदिर परिसर में यज्ञ होगा। महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से होगा। महायज्ञ की तैयारियों का महामंडलेश्वर श्रीकृष्ण प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने यज्ञ स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। अखाड़ा पर...