सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्र सेविका समिति के स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के उत्तरी छोर पर स्थित भारत माता चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत माता का विधिवत पूजन किया गया व सेविका बहनों द्वारा घोष वादन प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख सीता अक्का एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशि उपस्थित रहीं। शशि ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति बीते 90 वर्षों से नारी शक्ति को संगठित कर समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र प्रचारिका के रूप में उनका दायित्व संगठन की विचारधारा, कार्ययोजना व प्रशिक्ष...