सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) कार्यों में लापरवाही को लेकर घोरावल ब्लाक के सभी 13 सचिवों और एडीओ पंचायत के जनवरी माह के वेतन पर रोक लगा दी है। जब तक सभी ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम के कार्य पूर्ण कराकर डिजिटल डायरी और आवश्यक अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए जाते तब तक वेतन निर्गत नहीं जारी किया जाएगा। डीपीआरओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज दो के अंतर्गत निदेशालय स्तर से एसएलडब्ल्यूएम की लिमिट प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर सचिवों से दिसंबर तक का डिमांड सत्यापन आख्या के साथ मांगा गया था। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में चयनित ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम के विभिन्न घटकों का निर्माण कार्य अब ...