देवघर, अगस्त 14 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घोरमारा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने किया। यात्रा ठाड़ीमोड़ से बैंकमोड़ तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीदों अमर रहें जैसे नारे लगाते हुए माहौल को देशभक्ति से भर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की और स्वयं भी लोगों के घरों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य किया। इस मौके पर मंडल के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता बलवंत सिंह, मनोज मंडल, कार्तिक मंडल, बुधन सिंह, श्याम मोदी, श्रीदाम मंडल, बालेश्वर ठाकुर, पंकज यादव, प्रकाश मंडल, संदीप भंडारी, लक्ष्मण राय, हेमन्त कुमार, अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.