नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए लगभग 4 साल बीत चुके हैं। जब रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेनी शहरों पर हमला किया था, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह युद्ध इतना लंबा खिंच जाएगा। हालांकि यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों और पश्चिमी देशों के समर्थन के बल पर अब तक हार नहीं मानी है। इस युद्ध में एक और साथी ने यूक्रेन का साथ दिया है। यह साथी हैं ड्रोन। सैनिकों की होने के बावजूद यूक्रेन ड्रोन की मदद से रूसी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए है। इस बीच यूक्रेनी सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें रूसी घुड़सवार को निशाना बनाने की तकनीक नजर आ रही है। यूक्रेनी सेना ने इस वीडियो को टेलीग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी सैनिक घोड़े पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं ऊपर से एक यूक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.