हाजीपुर, अगस्त 14 -- राजापाकर। संवाद सूत्र जाफरपट्टी पंचायत के मुखिया संजय राम को जिम घोटाले में बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से जाफरपट्टी पंचायत का मुखिया पद रिक्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जाफरपट्टी पंचायत में जिम का सामान खरीदने के लिए पंचायत से राशि निर्गत की गई थी। जिसमें मुखिया द्वारा जिम पोर्टल से जिम का सामान नहीं खरीद कर 15वीं वित्त योजना से लगभग 15 लाख की राशि से जिम का सामान खरीद कर पंचायत के सभी विद्यालयों में लगा दिया गया था। जिसे पंचायती राज विभाग ने नियम का उल्लंघन बताया था। इसके आलोक में पंचायती राज तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा उन्हें पदच्युत कर दिया गया। लोक प्रहरी सह आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर द्वारा मुखिया संजय राम ग्राम पंचायत राज जाफरपट्टी प्रखंड राजापाकर को विभागीय आदेश की अवहेलना, कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.