नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, व.सं.। घोघा से केंद्रीय टर्मिनल तक के रूट पर महज एक बस होने के कारण इस क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। घोघा निवासी राजेंद्र कुमार भारद्वाज का कहना है कि बसों की संख्या कम होने की वजह से घोघा से एलएनजेपी अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, दरियागंज नेत्र अस्पताल और नई दिल्ली क्षेत्र में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में परेशानी हो रही है। वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर कम से कम पांच बसें चलाई जाएं और सप्ताह के सातों दिन इनका संचालन कराया जाए। बसें न मिलने की वजह से यात्रियों को महंगा किराया देकर ऑटो या कैब से...