बिजनौर, मार्च 22 -- बिजनौर। शहर से सटे गांव घेर रामबाग के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों के सामने अचानक गुलदार आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों गुलदार को घेर लिया और वन विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले गुलदार पेड़ से कूदकर भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग गुलदार को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे शहर कोतवाली के मोहल्ला घेर रामबाग के पास कुछ किसान गन्ना छील रहे थे। अचानक वहां एक गुलदार आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और लाठी डंडे लेकर गुलदार को घेर लिया। ग्रामीणों के बीच से गुलदार एक के बाद एक पेड़ पर चढ़ने लगा और एक बड़े पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। इससे पहले वन विभाग की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.