बुलंदशहर, जून 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव में दबंग युवकों ने घेर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए धमकी दी। बीच बचाव में आए पीड़िता के पति पर भी हमला किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह घेर में पशुओं का दूध निकालने के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही पांच आरोपी उसके घेर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.