पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत। मुख्य वन सरंक्षक नीरज कुमार ने उप्र के पीलीभीत में अब तक के सबसे अधिक संभावनाओं वाले वेटलैंड का निरीक्षण किया। साथ ही वेटलैंड को आकर्षक बनाने के लिए कार्ययोजना अधीनस्थों को दी। इस दौरान डीएफओ और एसडीओ से आवश्यक जानकारियां भी लीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों पीलीभीत आकर यहां वेटलैंड और जलीय जंतुओं पर अधिक कार्य करने के निर्देश वन्यजीव अधिकारियों को दिए थे। साथ ही तराई के इस जिले में जल जंगल की जमीन की अहमियत को बताते हुए वेटलैंड विकसित कराने पर जोर दिया था। इसी क्रम में जिले में वेटलेंड को सूची बद्ध किया जा चुका है। दो सौ से अधिक वेटलैड सूचीबद्ध करने की रिपोर्ट भी डीएफओ के माध्मय से शासन को जा चुकी है। इसी क्रम में शासन से सीसीएफ नीरज कुमार यहां पहुंचे। वनाधिकारियों के साथ चर्चा व मंत्रणा करते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.