धनबाद, नवम्बर 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मंत्री सुदिव्य कुमार के गिरिडीह आवास के घेराव के लिए धनबाद से जाने वाले कई सहायक अध्यापक प्रतिनिधियों को मंगलवार की देर रात हिरासत में ले लिया गया। इस कारण कई सहायक अध्यापक बुधवार को धनबाद से गिरिडीह नहीं जा सके। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ धनबाद के जिलाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि मंगलवार की रात पुलिस कर्मियों ने घर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। सदर थाना प्रभारी मनोज पांडेय समेत अन्य ने अशोक चक्रवर्ती को धनबाद थाने लाया। दिनभर थाने में रखा गया। बुधवार की शाम पांच बजे छोड़ा गया। चक्रवर्ती ने कहा कि आने वाले समय में हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.