औरंगाबाद, जनवरी 30 -- कुटुंबा प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल घेउरा में वानस्पतिक उद्यान स्थापित किया गया है। यह उद्यान काउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक और इंडस्ट्रियल रिसर्च फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत एनबीआरआई लखनउ के द्वारा बनाया गया है। उद्यान को बेहद ही वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया है। इसके डिजाइनिंग इस कदर की गई है कि छात्रों को उससे कुछ पाठ्यक्रम से जुड़े ज्ञान भी प्राप्त हो सकते हैं। बेहद कम भूभाग में इसमें 37 किस्म के फूल लगाए गए हैं। इसमें गुलाब, गुलहर, कामिनी, मनोकामिनी, उड़हल, चांदनी, टेकोमा, फाइकस, यूफोरबिया, क्रोटोन आदि फूल के पौधे लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रमा सिंह, रिसर्च स्कॉलर राम निहोर पटेल व अजय पाल, हेडमास्टर लालमोहन सिंह, प्रभारी अरविंद कुमार पासवान, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.