हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। चकबंदीकर्ताओं को एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कनिष्ठ लिपिक व 12 चकबंदीकर्ता रडार पर आए हैं। एसओसी चकबंदी पीसी उत्तम ने बताया कि जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर आरोपी कनिष्ठ लिपिक और रिश्वत देने वाले 12 चकबंदीकर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। शासन को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है। गौरतलब हो कि चकबंदीकर्ता संघ के महामंत्री सतीश कुमार सिंधु ने प्रमुख सचिव राजस्व से चकबंदीकर्ताओं से एसीपी का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि जो कर्मचारी रिश्वत नहीं दे रहे थे, उन्हें एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश...