गंगापार, जनवरी 14 -- मंगलवार को इरादतगंज बाजार में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट प्रयागराज के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर के नेतृत्व में मकर संक्रांति पर्व और संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाई गई। मकर संक्रांति के अवसर पर माघ मेले में संगम स्नान को जा रहे हजारों श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को खिचड़ी खिलाने का कार्यक्रम मंगलवार सुबह से पूरे दिन चलता रहा। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। बारा तहसील अध्यक्ष सुशील यादव, मनिंदर सिंह बाबा, सत्येंद्र सिंह सिंटेक्स, शुभम मिश्रा, अंकित सिंह, पुष्पराज सिंह, मान सिंह, सोनू खान आदि दर्जनों सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.