संवाददता, फरवरी 16 -- अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बनूपुरा में किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। शव को पास के ही खेत में फेंक दिया। वह शुक्रवार शाम घर घूमने निकला था। जमीन को लेकर भाइयों से ही रंजिश चल रही है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाई और भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव बनूपुरा निवासी रामवीर सिंह बघेल (65) पुत्र खचेर सिंह किसान थे। गांव में उनकी 22 बीघा जमीन है। जमीन बंटवारे को लेकर उनका सगे भाइयों और भतीजों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रामवीर सिंह खेत पर घूमने गए थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार की सुबह उनका शव नदी की ओर जा रहे चकरोड पर मिश्री लाल के खेत में पड़ा मिला। देखते ही देखते ग...