पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- सुबह घूम कर घर वापस लौट रहे 27 वर्षीय कैलाश की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई है। परिवार में मां-बाप,बडे भाई व भाभी का रो रोककर बुरा हाल है। बीते शुक्रवार को सुबह घूम कर वापस लौट रहे युवा की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई। पूर्व प्रधान जनक सिंह बिष्ट ने बताया कि कैलाश सिंह बिष्ट सुबह घूम कर वापस लौट रहा था। गस्कू और पांगला के बीच भूस्खलन स्थल के पास ऊपर पहाडी से अचानक बोल्डर आ गए। कैलाश बोल्डर की चपेट में आने से खाई में गिर गया और मौत हो गई। बताया कि मृतक अपने पीछे माता-पिता व एक साल की बेटी छोडकर गया है। निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.