नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- अगर आज आप बाहर घूमने क प्लान बना रहे हैं तो लिस्ट में दिल्ली चिड़ियाघर को भी डाल लीजिए। जी हां! दो महीने के लंबे अंतराल के बाद आज से दिल्ली के जू को फिर से खोल दिया जाएगा। बर्ड फ्लू फैलने के बाद से इसे एहतियातन बंद रखा गया था। परिसर में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई (सैनीटाइजेशन) और रोकथाम के उपाय किए गए। 2 सितंबर के बाद से कोई भी नया पॉजिटिव सैंपल सामने न आने के बाद अब इसे फिर से खोरला जा रहा है। इसे पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। अधिकारियों ने बताया कि 30 अक्टूबर को लिए गए सैंपल के लेटेस्ट बैच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसके बाद चिड़ियाघर को दोबारा खोलने की अनुमति गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मांगी गई और मिल गई। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक, संजीत कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "मत...