नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- मध्य प्रदेश जिसे भारत का हृदय कहा जाता है, देश के सबसे विविधतापूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां इतिहास, प्रकृति, संस्कृति और रोमांच- सभी का अद्भुत संगम मिलता है। इस राज्य की विशाल धरोहरों में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, विश्वप्रसिद्ध टाइगर रिजर्व, प्राचीन मंदिर, झीलें और खूबसूरत पहाड़ियां शामिल हैं जो इसे यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती हैं। मध्य प्रदेश जाएं तो इन जगहों पर जरूर घूमकर आएं।खजुराहो: सबसे पहले बात करते हैं खजुराहो की, जो अपनी अनोखी शिल्पकला वाले मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की सुंदर नक्काशी और वास्तुकला भारतीय सांस्कृतिक इतिहास का अनमोल उदाहरण है।भोपाल: इसके बाद भोपाल आता है, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है। यहां बड़ा तालाब, भीमबेटका गुफाएं और भारत भवन जैसे स्थल इतिहास ...