रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस के मीडिया व पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने देश में घुसपैठिए नहीं रुकने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा है। पवन खेड़ा एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रविवार को रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव आ रहा था तो घुसपैठिए आए, लेकिन उनके चुनाव हारने के बाद घुसपैठिए चले गये। यही स्थिति बिहार में भी है। वहां से भी चुनाव हारने के बाद घुसपैठिए चले जाएंगे। देश में सरकार उनकी है तो घुसपैठिए कैसे घुस गये। देश की सीमा पर बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स तैनात रहती है। यह किसी राज्य के मुख्यमंत्री के अधीन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के अंदर रहती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री में प्रशासनिक अनुभव नहीं है। कांग्रेस ने देश से 80 हजा...