अररिया, अक्टूबर 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना पुलिस ने गुरुवार को पथराहा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जबकि पुलिस के कार्रवाई के दौरान दो अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी पथराहा निवासी मो नसर पिता मो अफरोज बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार घूरना पुलिस गुरुवार को चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान मो नसर समेत दो अन्य जब चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो पुलिस को आशंका हुई पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। एक को पुलिस ने दबोच लिया दो अन्य भाग निकले। पकड़े गए आरोपी के पास से एक किलो गांजा बरामद होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गांजा जब्त मामले में प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.